Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मध्य प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में किन-किन प्रस्तावों को दी मंज़ूरी?

short by राकेश / on Tuesday, 9 May, 2023
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को प्रदेश के 11 लाख से अधिक डिफॉल्टर किसानों पर बकाया करीब ₹2,123 करोड़ ब्याज माफ करने की मंज़ूरी दी। इसके अलावा रीवा में हवाई पट्टी विकसित करने, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान दोबारा शुरू करने और देवास, खंडवा व छतरपुर में नए एसडीएम कार्यालयों का निर्माण व 33 पदों की स्वीकृति को मंज़ूरी दी गई है।