हमारा लक्ष्य रूसी सरकार को हटाना नहीं था: बगावत के बाद पहली प्रतिक्रिया में वैगनर चीफ
रूसी प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोज़िन ने बगावत के बाद पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि इस मार्च का लक्ष्य रूसी सरकार को हटाना नहीं बल्कि अपना विरोध दर्ज कराना था। टेलीग्राम पर जारी एक ऑडियो संदेश में प्रिगोज़िन ने कहा, "समूह ने एक मास्टर क्लास दिखाया कि (यूक्रेन पर) किस तरह आक्रमण होना चाहिए था।"


