क्या है पृथ्वी दिवस और इसे 22 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है?
दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने कॉलेज कैंपसों में प्रदूषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने से की थी। ज़्यादा-से-ज़्यादा छात्रों की भागीदारी के लिए स्प्रिंग ब्रेक और फाइनल एग्ज़ाम के बीच 22 अप्रैल की तारीख चुनी गई थी।


