Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में पिस्टल लेकर बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे बदमाशों ने 56 सेकेंड में लूटे ₹5.50 लाख

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 22 October, 2023
समस्तीपुर (बिहार) में बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से बदमाशों द्वारा 56 सेकेंड में करीब ₹5.50 लाख लूटे जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें 3 बदमाश पिस्टल लेकर ग्राहक सेवा केंद्र में घुसते और वहां मौजूद एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ते दिख रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।