Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में ज़हरीली शराब पीने के बाद 5 लोगों की हुई मौत

short by खुशी / on Saturday, 18 November, 2023
सीतामढ़ी (बिहार) में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने के बाद 5 लोगों की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, शुक्रवार रात 6 लोगों ने एकसाथ शराब पी थी जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया जहां 5 की मौत हो गई। एक चिकित्सक ने बताया कि ज़हरीला पदार्थ पीने से सभी की तबीयत बिगड़ी थी।