आरजेडी के घोषणा पत्र में शायद कुछ बातें छूट गई हैं जैसे भारत में यूएस का विलय करेंगे: जीतनराम
गया (बिहार) लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार जीतनराम मांझी ने लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी के घोषणा पत्र पर कहा है, "इसमें शायद कुछ बातें छूट गई हैं जो निम्नलिखित हैं…भारत में अमेरिका का विलय करेंगे...सूरज पश्चिम से उगाएंगे…समुद्र के पानी को मीठा बना देंगे।" आरजेडी ने घोषणा पत्र में 1 करोड़ सरकारी नौकरियां देने समेत कई वादे किए हैं।
read more at X


