पति ने तीन तलाक देकर मुझे अपने भाई व बहनोई को सौंपा, कही हलाला की बात: यूपी में महिला
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने अपने पति पर उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे अपने भाई और बहनोई को सौंपकर हलाला करवाने की बात कही। बकौल महिला, उसकी शादी 2022 में हुई थी और उसके ससुरालवाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


