जम्मू-कश्मीर में टेंट पर पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार देर रात तेज़ आंधी और भारी बारिश के चलते एक पेड़ एक टेंट के ऊपर गिर गया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान पेड़ के नीचे दबने से टेंट में मौजूद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, यह परिवार खानाबदोश था और घटनास्थल पर पुलिस टीम मौजूद है।
read more at News18 हिंदी


