ब्रसेल्स में सीवर के अंदर गए अरबपति बिल गेट्स, शेयर किया वीडियो
माइक्रोसॉफ्ट के अरबपति को-फाउंडर बिल गेट्स इस साल 'वर्ल्ड टॉयलेट डे' पर ब्रसेल्स (बेल्जियम) के सीवर म्यूज़ियम गए। गेट्स ने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह सीवर के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। ब्रसेल्स शहर में सीवर्स और ट्रीटमेंट प्लांट्स के तकरीबन 320 किलोमीटर लंबे नेटवर्क में शहर के कचरे का निस्तारण होता है।
read more at Hindustan Times


