बिहार में वाहन कोषांग प्रभारी का महिला थाने के ऊपर बैरक में पंखे से लटका मिला शव
भागलपुर (बिहार) में मंगलवार को महिला थाने के ऊपर बैरक में वाहन कोषांग प्रभारी अभिषेक कुमार का शव फंदे से लटका मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह फोन पर अभिषेक की किसी से तीखी बहस हुई थी और मामले की जानकारी लेने पहुंचे एक पुलिसकर्मी को उन्होंने डांट भी लगा दी थी। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


