Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'द केरल स्टोरी' मनगढ़ंत तथ्यों पर आधारित है, इसमें हेट स्पीच है: एससी से प. बंगाल सरकार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 17 May, 2023
पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' को बैन करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से कहा है, "यह फिल्म मनगढ़ंत तथ्यों पर आधारित है और इसके कई दृश्यों में हेट स्पीच है।" राज्य सरकार ने कहा कि खुफिया सूचनाओं के अनुसार इस फिल्म के दृश्यों से सद्भाव का माहौल और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।