जॉन सीना ने शेयर की आईपीएल मैच में उनका आइकॉनिक जेस्चर करते धोनी की तस्वीर
अमेरिकी ऐक्टर व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर जॉन सीना ने सीएसके के विकेटकीपर-कप्तान एम.एस. धोनी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में धोनी आईपीएल 2023 के एक मैच में विकेट के पीछे से जॉन सीना का आइकॉनिक जेस्चर 'यू कॉन्ट सी मी' करते दिख रहे हैं। एक फैन ने मज़ाक में कमेंट किया, "जॉन सीना मुझसे ज़्यादा भारतीय हैं।"
read more at Instagram


