महाराष्ट्र में उद्धव गुट की प्रवक्ता व एमएलसी मनीषा कायंदे शिंदे गुट में हुईं शामिल
शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता व एमएलसी मनीषा कायंदे रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, "मैं कल भी शिवसेना में थी और आज भी हूं। यह मेरे लिए बदलाव नहीं बल्कि सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन है।" मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मनीषा को शिवसेना का प्रवक्ता व सचिव नियुक्त किया गया है।
read more at ABP न्यूज़


