'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई दिल्ली की वायु गुणवत्ता
दिल्ली में रविवार सुबह स्मॉग की मोटी चादर छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा के अनुसार, दिल्ली में रविवार सुबह 457 ओवरऑल एक्यूआई दर्ज किया गया। द्वारका सेक्टर-8 में 486, जहांगीरपुरी में 463, आया नगर में 464 और आईजीआई एयरपोर्ट के पास 480 एक्यूआई दर्ज हुआ।
read more at ABP Live


