दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का 94 साल की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार
दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का रविवार को 94 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार थीं और अचानक ज़्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के शुश्रूषा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अभिनेत्री की बेटी ने बताया कि सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
read more at ABP न्यूज़


