मिलिंद सोमन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, शेयर की तस्वीर
मॉडल और ऐक्टर मिलिंद सोमन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की है। मिलिंद ने पीएम के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा, "'यूनिटी रन' के बाद पीएम मोदी से मुलाकात कर बहुत खुशी हुई।" मिलिंद ने कहा, "उनसे बात करने पर पता चला कि हम दोनों की...खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस में एक जैसी रुचि है।"


