राजस्थान में स्थानीय कलाकारों को राजकीय कार्यक्रमों में मिलेगा 100 दिनों का रोज़गार
राजस्थान के मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बताया है कि मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2023 के तहत राज्य सरकार स्थानीय कलाकारों को राजकीय कार्यक्रमों या उत्सवों में प्रतिवर्ष 100 दिनों का रोज़गार देगी। बकौल मंत्री, ऐसा करने वाला राजस्थान संभवत: पहला राज्य है। मंत्री ने बताया कि ये कलाकार गायन, वादन, नृत्य, अभिनय या नाटक करने वाले होंगे।
read more at News24 हिंदी


