राजस्थान में सरकारी पिस्तौल का ट्रिगर गलती से दबने से कॉन्स्टेबल के सिर में लगी गोली, हुई मौत
सीकर (राजस्थान) के एक थाने में सरकारी पिस्तौल का ट्रिगर गलती से दबने से चली गोली सिर में लगने से एक 40 वर्षीय कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल नाइट ड्यूटी पर तैनात था व मालखाने से पिस्तौल निकालते समय उससे गलती से ट्रिगर दब गया। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।
read more at Public


