तय रूट के बजाय दूसरे रास्ते से जाने पर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के खिलाफ असम में केस दर्ज
असम में तय रूट के बजाय दूसरे रास्ते से यात्रा निकालने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' और इसके मुख्य आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, भीड़ के अचानक दूसरी ओर जाने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर केस दर्ज किया है।
read more at News18 हिंदी


