प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 26 जनवरी तक की गईं रद्द
अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 26 जनवरी तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। इसे लेकर डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, विशेष परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर से अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।
read more at ABP न्यूज़


