Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 28 वर्षीय युवक की बहनों ने उसकी 55 वर्षीय प्रेमिका को सड़क पर बाल पकड़कर पीटा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 30 July, 2023
हरदोई (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें 28-वर्षीय युवक की 2 बहनें उसकी करीब 55-वर्ष की प्रेमिका को बीच सड़क पर बाल पकड़कर पीटती व थप्पड़ जड़ती दिख रही हैं। बहनों का आरोप है कि महिला ने उनके भाई को प्रेमजाल में फंसा रखा है। बकौल पुलिस, दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।