यूपी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने होली मिलन समारोह के दौरान मंच पर गाया गाना
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें होली मिलन समारोह के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र 'टेनी' मंच पर गाना गाते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान मंत्री 'होली खेले रघुवीरा...' गाना गाते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने खीरी से सांसद मिश्र को फिर से इस सीट पर उम्मीदवार बनाया है।
read more at X (formerly twitter)


