पंखों में लगाएं स्प्रिंग डिवाइस: छात्रों का सुसाइड रोकने के लिए हॉस्टल संचालकों से कोटा डीएम
कोटा (राजस्थान) में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर ओम प्रकाश बुनकर ने शहर के सभी हॉस्टल-पीजी संचालकों को कमरों के पंखों में एक सुरक्षा स्प्रिंग डिवाइस लगाने के आदेश दिए हैं। कोटा हॉस्टल असोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने 'भाषा' को बताया, "20 किलोग्राम से अधिक भार पड़ने पर स्प्रिंग नीचे आ जाएगी।"
read more at हिन्दुस्तान


