पाकिस्तान में गैस से विस्फोट होने के बाद धंसी कोयला खदान, 12 मज़दूरों की हुई मौत
बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में मंगलवार को गैस से विस्फोट होने से एक कोयला खदान धंस गई। घटना के दौरान खदान में मौजूद 20 मज़दूरों में से 12 की मौत हो गई है जबकि 8 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, धंसाव होने से मज़दूर करीब 240 मीटर गहरी भूमिगत खदान में फंस गए थे।
read more at भाषा


