बिहार पुलिस ने हर्ष फायरिंग को लेकर नई एसओपी की जारी, शादी-तिलक की भी देनी होगी सूचना
बिहार में लगातार हर्ष फायरिंग के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए पुलिस ने नई एसओपी जारी की है। एडीजी कानून-व्यवस्था संजय सिंह ने बताया कि अब सार्वजनिक रूप से सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों (शादी, तिलक, मुंडन आदि) की सूचना स्थानीय थानों को देनी होगी। वहीं, सभी थानों को मैरिज हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


