स्कूल में गलत आचरण करने वाले शिक्षकों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोज़र: राजस्थान के मंत्री
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि स्कूलों में गलत आचरण करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें निलंबित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "निलंबित करने के बाद ऐसे शिक्षकों को बर्खास्त करने तक की कार्रवाई तो करूंगा ही और उनकी सभी संपत्तियों पर बुलडोज़र चलवाऊंगा।"
read more at Public


