इतना अच्छा कूदते हैं तो एशियन गेम्स में जाते: अखिलेश के गेट फांदने पर यूपी के डिप्टी सीएम
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा जेपी नारायण इंटरनैशनल सेंटर का गेट फांदकर अंदर घुसने पर राज्य के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सपा को अराजकता और गुंडई पसंद है...अगर अखिलेश इतना अच्छा कूदते हैं तो एशियन गेम्स में जाकर देश के लिए कुछ पदक जीतने चाहिए थे।"
read more at X (formerly Twitter)


