बिहार में दिन में डॉक्टर बनकर घरों की रेकी कर रात में चोरी करता था गिरोह, 4 सदस्य हुए अरेस्ट
मुज़फ्फरपुर (बिहार) पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 'डॉक्टर गिरोह' के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य फर्ज़ी डॉक्टर बनकर दिन में इलाज करने के बहाने घरों की रेकी करता और रात में चोरी को अंजाम दिया जाता। पकड़े गए आरोपियों में से एक पर ₹50,000 का इनाम था।
read more at हिन्दुस्तान


