Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली पुलिस ने किसानों के मार्च से पहले गाज़ीपुर, टिकरी व सिंघु बॉर्डर पर लागू की धारा 144

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 12 February, 2024
एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च से पहले गाज़ीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर सीआरपीसी की धारा 144 (5 या 5 से अधिक लोगों के जुटने पर रोक आदि) लागू की है। उत्तर-पूर्व दिल्ली में भी यह धारा लागू की गई है। वहीं, हरियाणा में 2 स्टेडियमों को अस्थाई जेल में तब्दील किया गया है।
read more at ANI