Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर 35 सदस्यों के परिवार के लिए बनाया गया मतदान केंद्र

short by अनिल कुमार / on Friday, 10 November, 2023
बाड़मेर (राजस्थान) में विधानसभा चुनाव को लेकर एक परिवार के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। 'बाड़मेर का पार' नाम से मशहूर यह गांव भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित है और यहां रहने वाले 18 पुरुष व 17 महिलाएं एक ही परिवार के हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां पर बनाया गया मतदान केंद्र राजस्थान का सबसे छोटा मतदान केंद्र है।