Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नाइजीरिया में शादी से लौट रहे लोगों से भरी नाव पलटी, 100 लोगों की हुई मौत

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 13 June, 2023
अफ्रीकी देश नाइजीरिया की पुलिस के मुताबिक, क्वारा राज्य में सोमवार को नाइजर नदी में नाव के पलट जाने से कम-से-कम 100 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय निवासी उस्मान ने बताया कि सभी मृतक नाइजर राज्य के एक गांव में हुई शादी से लौट रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, मृतकों में 60 एक गांव और बाकी अन्य गांव के हैं।
read more at भाषा