ट्विटर का नाम बदलकर हुआ X, आइकॉनिक नीली चिड़िया वाले लोगो की जगह नया लोगो हुआ लाइव
ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया गया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के आइकॉनिक 'नीली चिड़िया' वाले लोगो की जगह नया लोगो X होम पेज पर सोमवार को लाइव हो गया। इससे पहले प्लैटफॉर्म के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने बताया था कि अब X.com डोमेन नेम रीडायरेक्ट होकर twitter.com पर खुलेगी।
read more at Reuters


