बिहार के सरकारी अस्पतालों में बदला गया ओपीडी का समय, अब शाम 5 बजे तक होगी ओपीडी
बिहार के सभी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों और सदर अस्पतालों में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार व सरकारी छुट्टी का दिन छोड़कर राज्य में सुबह की ओपीडी सेवाएं 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेंगी। वहीं, शाम की ओपीडी सेवाएं 3 बजे से शुरू होंगी और 5 बजे तक चलेंगी।
read more at X (formerly Twitter)


