यूपी के कॉलेज में 'जय श्री राम' का नारा लगाने पर छात्र को डांटने वाली 2 प्रोफेसर हुईं निलंबित
गाज़ियाबाद (यूपी) के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में मंच पर 'जय श्री राम' का नारा लगाने को लेकर एक छात्र को डांटने वाली 2 प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर संजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी बनाई गई थी जिसकी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई।
read more at हिन्दुस्तान


