Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प. बंगाल में रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी गिरने से 3 लोगों की हुई मौत, 10 लोग घायल

short by खुशी / on Wednesday, 13 December, 2023
पश्चिम बंगाल में बर्धमान रेलवे स्टेशन के एक प्लैटफॉर्म पर बुधवार को एक बड़ी पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) का हिस्सा गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई व कम-से-कम 10 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंक काफी पुराना था जिससे लगातार पानी ओवरफ्लो हो रहा था। मामले में 3 रेल कर्मियों को निलंबित किया गया है।