बिहार में ज़िला शिक्षा अधिकारी के ठिकानों पर हुई छापेमारी, ₹14.50 लाख कैश बरामद
सिवान (बिहार) के ज़िला शिक्षा अधिकारी मिथिलेश कुमार के तीन ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान टीम ने ₹14.50 लाख कैश बरामद किया है। विजिलेंस विभाग के डीएसपी अभय कुमार ने बताया कि मिथिलेश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था जिसको लेकर यह छापेमारी की गई है।
read more at ABP न्यूज़


