राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अंतिम सूची में किन सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित?
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए बीजेपी ने अपनी अंतिम सूची में 3 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। बीजेपी ने कांग्रेस से पार्टी में शामिल हुए गिर्राज सिंह मलिंगा को धौलपुर की बाड़ी सीट जबकि बाड़मेर से दीपक कड़वासरा और पचपदरा से अरुण अमराराम चौधरी को टिकट दिया है। राज्य में सभी 200 सीटों पर 25-नवंबर को मतदान होंगे।
read more at ABP न्यूज़


