आरएसएसबी ने परीक्षा कैलेंडर किया जारी, 2024 में जून से सितंबर के बीच होंगी 7 परीक्षाएं
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने 2024 में जून से सितंबर के बीच होने वाली 7 परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड के कैलेंडर के मुताबिक, पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) भर्ती परीक्षा 22 जून को होगी। वहीं, पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती परीक्षा 13 जुलाई को और पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा 20 जुलाई को होगी।
read more at News18 हिंदी


