यूपी में 'मेरा केस सॉल्व नहीं होगा?' चिल्लाते हुए युवक ने इंस्पेक्टर पर ब्लेड से किया हमला
संभल (उत्तर प्रदेश) में चंदौसी कोतवाली में रविवार दोपहर को जनसुनवाई कर रहे इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार पर एक युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, युवक ने ज़ोर से चिल्लाते हुए इंस्पेक्टर से कहा था, "मेरा केस सॉल्व नहीं होगा क्या?" पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है।
read more at ABP न्यूज़


