बिहार में 200 से अधिक महिलाओं से माइक्रो फाइनेंस के नाम पर हुई ₹3.80 करोड़ की ठगी
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के एक गांव की 200 से अधिक महिलाओं से माइक्रो फाइनेंस के नाम पर करीब ₹3.80 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। महिलाओं के अनुसार, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों ने उनके नाम पर लोन निकलवाकर ठगी की है। महिलाओं ने 3 रिकवरी एजेंट को बंधक बना लिया था जिन्हें पुलिस के समझाने पर छोड़ा गया।
read more at हिन्दुस्तान


