सीमा विवाद को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच फडणवीस ने कर्नाटक के सीएम से फोन पर की बात
कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर बेलगावी (कर्नाटक) में जारी प्रदर्शनों के बीच महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से फोन पर बात कर प्रदर्शनों की निंदा की। उप-मुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यालय के अनुसार, बोम्मई ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व महाराष्ट्र से राज्य में आने वाले वाहनों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
read more at Mid-day


