बिहार में गोलियां मारकर की गई किराना कारोबारी की हत्या, 3 माह पहले बेटे की भी हुई थी हत्या
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में मंगलवार रात भोला ठाकुर नामक किराना कारोबारी की बाइक सवार बदमाशों ने 3-गोलियां मारकर हत्या कर दी। जुलाई में कारोबारी के बेटे की भी गोली मारकर हत्या हुई थी। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, बेटे की मौत के बाद से भोला दुकान पर बैठते थे और रात को दुकान बंद कर घर जाते वक्त उन पर फायरिंग हुई।
read more at ABP न्यूज़


