'स्लमडॉग मिलेनियर' की अभिनेत्री रुबीना अली ने किया निकाह, शेयर की तस्वीरें
ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में 'लतिका' के बचपन का रोल करने वाली अभिनेत्री रुबीना अली कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अपने निकाह की जानकारी दी है। उन्होंने पति संग तस्वीरें शेयर कर लिखा, "अल्हम्दुलिल्लाह निकाह हो गया।" गौरतलब है कि रुबीना ने जब 'स्लमडॉग मिलेनियर' में काम किया था तो वह 8 साल की थीं।
read more at PINKVILLA


