Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के वेलकम इलाके में पुरानी इमारत ढहने से 2 मज़दूरों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

short by श्वेता भारती / on Thursday, 21 March, 2024
दिल्ली के वेलकम इलाके में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि को एक पुरानी 2 मंज़िला इमारत के ढहने से 2 मज़दूरों की मौत हो गई और एक मज़दूर घायल हो गया। उत्तर-पूर्व दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि घायल मज़दूर की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। एक अधिकारी के अनुसार, तीनों मज़दूर मलबे में दब गए थे।