Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई का राज्य सचिव रियाज़ मारूफ हुआ गिरफ्तार

short by अनिल कुमार / on Saturday, 9 September, 2023
पूर्वी चंपारण (बिहार) में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के राज्य सचिव रियाज़ मारूफ को गिरफ्तार किया है। फुलवारी शरीफ (पटना) टेरर ट्रेनिंग कैंप मामले में मारूफ का नाम सामने आया था और एटीएस व एनआईए काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। बकौल पुलिस, मारूफ की गिरफ्तारी से कई खुलासे होने की संभावना है।