जय शाह लगातार तीसरी बार बने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष
बीसीसीआई के सचिव जय शाह लगातार तीसरी बार एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष चुने गए हैं। बाली (इंडोनेशिया) में एसीसी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शाह के कार्यकाल के विस्तार को लेकर यह फैसला लिया गया। शाह पहली बार 2021 में एसीसी के अध्यक्ष चुने गए थे और उनसे पहले पाकिस्तान के नजमुल हसन एसीसी के अध्यक्ष थे।
read more at हिन्दुस्तान


