राजस्थान में क्रिकेट मैच में हराकर जश्न मना रहे दोस्त पर युवक ने बैट से किया हमला, हुई मौत
झालावाड़ (राजस्थान) में मंगलवार को क्रिकेट मैच में हराने के बाद जीत का जश्न मना रहे दूसरी टीम में शामिल अपने दोस्त के सिर पर एक युवक ने बैट से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन के अनुसार, दोनों अच्छे दोस्त थे।
read more at Public


