एक दूसरे को काम को लेकर सलाह नहीं देते, बात करने के लिए बहुत कुछ है: पति अजय पर काजोल
अभिनेत्री काजोल ने 'फिल्म कंपैनियन' को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह और उनके पति व ऐक्टर अजय देवगन ऐक्टिंग और फिल्मों को लेकर बात नहीं करते। काजोल ने कहा, "घर है, 2 बच्चे, 2 कुत्ते हैं, 4 गाड़ियां हैं...ऐक्टिंग के लिए वक्त नहीं मिलता।" बकौल काजोल, वह और अजय काम को लेकर एक दूसरे को सलाह नहीं देते।


