कौन हैं बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला जिन्हें बसपा ने जौनपुर से बनाया है प्रत्याशी?
जौनपुर (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट से बसपा ने जेल में बंद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को अपना प्रत्याशी बनाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका से आर्किटेक्चर इंटीरियर डिज़ाइनिंग की पढ़ाई कर चुकीं श्रीकला फिलहाल जौनपुर की ज़िला पंचायत अध्यक्ष हैं और धनंजय की तीसरी पत्नी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों ने 2017 में पेरिस में शादी की थी।
read more at हिन्दुस्तान


