यूपी के मंत्री ने जेल पहुंचकर कैदियों संग मनाई जन्माष्टमी, बजाया वाद्य यंत्र
आगरा (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राज्य के मंत्री धर्मवीर प्रजापति केंद्रीय कारागार पहुंचकर कैदियों के साथ जन्माष्टमी मनाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में प्रजापति वाद्य यंत्र बजाते हुए भी दिख रहे हैं। प्रजापति ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "कैदियों द्वारा सजाए गए जेल मंदिर में भजन-कीर्तन में सहभागिता कर उनका उत्साहवर्धन किया।"
read more at Public


